बबेरू। विशेष सघन पुनरीक्षण कार्य को जिम्मेदारी से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। शनिवार को एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने तहसील के कई बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया और बीएलओ को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने तहसील परिसर में बैठक ली। इसमें अनुपस्थित रहे अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ बबेरू गरिमा अग्रवाल व बीडीओ बिसंडा से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं दो सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह व रामेश्वर कुशवाहा और बीएलओ अविनाश चंद्र पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार हेमराज, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं एसडीएम अविनाश त्यागी ने एसआईआर कार्य में लापरवाही पर बीएलओ शैलेंद्र सिंह व शुभव वर्मा पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)