बांदा। बीएसए ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर 473 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी दी है संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड द्वारा विकास कार्यो व योजनाओं सहित सूचनाओं की समीक्षा की जाती है। बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिंसी मौर्या ने बताया कि अक्टूबर माह की समीक्षा में जनपद के 473 स्कूलों में 60 फीसदी से कम बच्चें उपस्थित मिले। जिस पर शासन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। आदेश दिए है कि शिक्षक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया जाए। रैली के माध्यम से छात्रों व अभिभावकों को जागरूक किया जाए। प्रधान व गांव के सभ्रांत लोगों की मदद ली जाए। साथ ही स्कूलों में सभी छात्र यूनीफार्म स्वेटर , जूता, मोजा आदि पहनकर आएंगे।