बांदा। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। एक जांच केंद्र में मशीन न मिलने पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन शंकर सिंह ने सोमवार को तान्या प्रदूषण जांच केंद्र, शिव बाबा प्रदूषण केंद्र सहित अन्य की चेकिंग की। प्रदूषण जांच यंत्र सही पाए गए। संभागीय निरीक्षक चित्रकूट गुलाब, यातायात उप निरीक्षक संजय सिंह मौजूद रहे। उधर, यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने बिसंडा स्थित नितिन प्रदूषण जांच केंद्र का निरीक्षण किया। यहां जांच मशीन उपलब्ध नहीं मिली। केंद्र संचालक को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बबेरू के सभी प्रदूषण जांच केंद्र सही पाए गए। बाद में अधिकारियों ने वाहनों के मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर, शीशे, काले शीशे आदि की जांच की। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संवाद