बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। 25 जनवरी को नामांकन व छह फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए अधिवक्ताओं ने अपना जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।
सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ की बैठक बलवीर सिंह सभागार में बैठक हुई। जिसमें चुनाव कराने के लिए पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी के सदस्यों को नामित किया गया। बार संघ ने 15 जनवरी को नामांकन व छह फरवरी को मतदान कराए जाने का प्रस्ताव एल्डर्स कमेटी को दिया। संघ के महासचिव ओमप्रकाश ने कहा कि मंगलवार को पुन: बार संघ की बैठक होगी। जिसमें एल्डर्स कमेटी चुनाव की तारीखों को अंतिम रूप देगी।
उधर, 14 सदस्यों वाले बार संघ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। अध्यक्ष व महामंत्री के महत्वपूर्ण पदों के लिए गुण भाग होने लगा। बार संघ में सर्वाधिक सवर्ण व क्षत्रिय मतदाता हैं। ऐसे में दोनों के बीच एक-एक पद का बंटवारा होने की उम्मीद जताई जा रही है।