फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतर्रा के 16 स्कूलों के नोडल बने प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। ऑनलाइन शिक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस विनोद सिंह ने अतर्रा क्षेत्र का नोडल अधिकारी ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी को बनाया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि हिंदू इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज, तथागत इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका हाईस्कूल, बूटूबाई इंटर कॉलेज, बूटूबाई शिक्षा निकेतन, छेदीलाल इंटर कॉलेज, लवकुश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कॉलेज बदौसा, प्रो दीनानाथ इंटर कॉलेज बदौसा, सीताराम भोलानाथ इंटर कॉलेज गर्गपुर, राजकीय हाईस्कूल पौहार, इंटर कॉलेज कलवरिया, राजकीय इंटर कॉलेज जबरापुर, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज आदि में शिक्षण कार्य शुरू है। कहा कि छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था से जोड़ने के लिए सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें