फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पांच माह से कोई काम नहीं, छह सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। अटल भूजल योजना में सात गावों के सचिवों ने लापरवाही बरती। पांच माह बीत जाने पर कार्य की प्रगति शून्य है। खंड विकास अधिकारी ने छह सचिवों को नोटिस जारी की है। चेतावनी दी है कि अगर 25 सितंबर तक कार्य प्रगति नहीं हुई तो संबंधित सचिव का वेतन रोकने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत अटल भूजल योजना नरैनी ब्लाॅक की 26 ग्राम पंचायतों में चल रही है। जल संचयन को प्राथमिकता दी गई है। जॉबकार्ड धारकों के खेत में बंधी, कूप मरम्म्त, तालाब खोदाई, सुंदरीकरण, रूट टॉप फार्मेस्टिंग, रीचार्ज पिट का लाभ दिया जाना था, लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों में पाच माह बीत जाने के बाद भी कार्य की प्रगति शून्य है।
बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बिरौना व रक्सी में सचिव अनुज पटेल, पौहार में सचिव पूजा सिंह, गढ़ा में सचिव शशिप्रकाश पांडे, जमवारा में सचिव सुरेश पटेल, सढ़ा गांव में सचिव सुशील द्विवेदी, हड़हामाफी गांव में सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि कार्य प्रगति नहीं हुई तो संबंधित सचिवों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें