फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दुकानदार को पीटकर लूटने की घटना में नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुकानदार को पीटकर लूटने की घटना में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। दुकानदार ने शनिवार को एडीएम को पत्र सौंपकर शहर के अशोक लाट चौराहे पर आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के लखन कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि 25 अक्तूबर को शाम चार बजे के करीब हिंदू इंटर कॉलेज मैदान में वह पटाखा की दुकान लगाए था।
तभी अतर्रा के रमित कुमार उर्फ लल्ली, कुलदीप सिंह, चिंगम विश्वकर्मा, दुर्गा साहू आए और उसे पीटकर डेढ़ लाख रुपये व गले में पड़ी दो सोने की चेन छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अतर्रा थाने में 29 अक्तूबर को चारों आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन तब से अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
उसका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया। आरोपियों पर कार्रवाई न होता देख वह शनिवार से आमरण अनशन पर बैठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें