फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी का निकाह करा रहे मौलवी समेत नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। 10 दिन पहले 19 वर्षीय युवक के साथ गई 11 वर्षीय किशोरी का निकाह करा रहे मौलवी समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें किशोरी के अपहरण का आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय किशोरी 30 जून को कमासिन थाना क्षेत्र के साडासानी गांव निवासी 19 वर्षीय साहिल के साथ घर से चली गई थी। इस पर उसके पिता ने साहिल के खिलाफ बबेरू कोतवाली में अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी साहिल किशोरी को लेकर बांदा आया था, यहां से वह दोनों पूना चले गए थे। वहां किराए के कमरे में रहने लगे थे। वहां उन्होंने एक-दूसरे को पति-पत्नी बताया था।
नौ जुलाई को साहिल के घर वालों के बुलाने पर दोनों अपने गांव आ गए थे। यहां सोमवार को उनका निकाह कराने की तैयारी थी। तभी पुलिस को जानकारी हो गई। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने घर में मौजूद गांव के ही एक मौलवी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें अपहरण का आरोपी भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी साहिल के साथ किशोरी का निकाह कराने की तैयारी थी। सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। काेतवाल पंकज सिंह ने बताया कि किशोरी का निकाह करने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी व मौलवी समेत नौ लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें