फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रैन बसेरा शुरू, जरूरतमंदों को नहीं जगह की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 14 तहसील परिसर में खाली पड़ा रैन बसेरा। संवाद
विज्ञापन


- जगह की जानकारी न होने पर नहीं मिल रहा लाभ

नरैनी। सर्दी से बचाव के लिए नगर पंचायत व तहसील प्रशासन ने सोमवार को रैन बसेरा शुरु करवाए। लेकिन व्यवस्थाओं की कमी अब भी लोगों को परेशान कर रही है।
कस्बे में अभी तक न तो अलाव न जल पाने से जरूरतमंद खुले में ठिठुरने को मजबूर हैं। जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने साेमवार को रैन बसेरा शुरु कराया। लेकिन उसकी जानकारी व पता का प्रचार-प्रसार न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। स्थानीय शंकर, संतोष, आनंदी, शिवपूजन, मेवालाल आदि ने कहा कि प्रशासन ने रैन बसेरा के स्थान व उपलब्ध सुविधाओं का प्रचार-प्रसार नहीं कराया। इससे राहगीर व गरीब तबके जरूरतमंद लोग रैन बसेरा तक नहीं पहुंच पा रहे। कहा कि प्रशासन को मुख्य चौराहा, बस स्टैंड, अस्पताल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलवाने चाहिए। कहा कि प्रशासन ने रैन बसेरा तो खोल दिया है, लेकिन बिना प्रचार-प्रसार के राहत के इंतजाम अधूरे साबित हो रहे हैं। (संवाद )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें