डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट करते समाचार पत्र विक्रेता संघ पदाधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। समाचार पत्र विक्रेता संघ नव वर्ष की अगुवानी जश्न के साथ की। अखबार के पाठकों और अधिकारियों आदि को तोहफे दिए। संघ प्रतिनिधिमंडल ने डीएम आनंद कुमार सिंह से मिलकर उन्हें भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। डीएम ने उन्हें सरकारी योजनाओं से यथा संभव लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अध्यक्ष घासीराम निषाद, महामंत्री महेश कुमार प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी मंजुल मयंक शुक्ला, जुगुल किशोर आदि मौजूद थे।