फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया से नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल से पहली बार मायके आई नवविवाहिता डायरिया की चपेट में गई। गुरुवार की शाम उसे माता-पिता सीएचसी बबेरू ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी शिवदेवी (19) की शादी नौ जुलाई को सतना जिले के नया गांव निवासी रामरतन के साथ हुई थी। शादी के बाद पहली बार नागपंचमी पर्व पर वह मायके पून गांव आई हुई थी। वह उल्टी-दस्त से पीड़ित थी।
गुरुवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर ससुराल वाले भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वह छह बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे बड़ा एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें