फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Sat, 28 Oct 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/चिल्ला। चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी वर्षा (20) ने गुरुवार शाम जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो जेठानी चंपा को जानकारी हुई। उसने वर्षा के पति और ससुर को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वर्षा की शादी जून 2023 में हुई थी।
विज्ञापन

ससुर शिवदर्शन ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं दोनों लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह भी बाहर रहकर कमाता है। नवरात्र में उसके दोनों पुत्र गांव आए थे। छोटा पुत्र नीरजकांत अपनी पत्नी वर्षा को उसके मायके मौदहा, हमीरपुर से लेकर आया था।
उसने किस बात पर यह कदम उठाया, मालूम नहीं है। थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि परिजनों ने जहर खाने की बात बताई है। फिलहाल मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें