फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ की अध्यक्षता में एक लाज में हुआ। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ दिलाई गई। नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी, अनमोल जड़िया व अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। कई साथियों के परिवारजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुरारे संघर्ष की यादें ताजा करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि 1978 में तत्कालीन अध्यक्ष लाला विशंभर दयाल अग्रवाल तत्कालीन चेयरमैन श्याम बिहारी मिश्रा के साथ लखनऊ में बिक्रीकर के विरोध में अनशन पर बैठे थे। 1988 में खागा फतेहपुर में विद्युत विभाग के विरुद्ध अनिश्चित बाजारबंदी के कारण जीटी रोड जाम करने पर लाठीचार्ज एवं 15 आपराधिक मुकदमों के साथ फतेहपुर जेल में 21 दिन की जेल यात्रा। लखनऊ चौक में आयकर विभाग के सर्वे छापों व तत्कालीन प्रदेश महामंत्री बनवारी लाल कंछल की गिरफ्तारी के खिलाफ स्व. राजकुमार मेहरोत्रा स्व. ओम प्रकाश तिवारी, स्व. लाला भगवान दास गुप्ता व अन्य ने आमरण अनशन व आत्मदाह का प्रयास करने पर जेल की यात्रा की थी। इसके अलावा अन्य तमाम पुरानी संघर्ष की यादें ताजा की गईं। इस दौरान करीब 50 वरिष्ठजनों को याद किया गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, विष्णु गुप्ता, दिलीप गुप्ता, महेश गुप्ता, राकेश सिंह राठौर, ज्वाला प्रसाद, संतोष गुप्ता, मछंदर कहार रहे। अतिथियों का जिला अध्यक्ष ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें