बांदा। कोरोना के कहर से बचने को चल रही कवायदों की शृंखला में अब प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल-कालेजों के संचालन और सभी परीक्षाओं पर 2 अप्रैल तक रोक लगा दी है। मंगलवार को प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस निर्णय पर शिक्षाविदों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कुछ ने कहा कि जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है। फैसला सही है। उधर, कुछ की राय में इतनी बड़ा निर्णय वहीं लागू होना चाहिए जो क्षेत्र कोरोना से प्रभावित हों। उधर, शिक्षाविदों का यह भी कहना है कि इस अवकाश से परिषदीय स्कूलों के नए शिक्षा सत्र में प्रभाव पड़ेगा। हालांकि उच्च शिक्षा सत्र में कोई प्रभाव न पड़ने की बात कही जा रही है।