बांदा। राजकीय इंटर काॅलेज के विज्ञान सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ। बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा डॉॅ. पीयूष मिश्रा ने कहा कि छात्र कभी भी सड़क पर समूह में न चलें। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। अत्यधिक गति में वाहन चलने से हादसा हो सकता है।
वाहन चालक समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराते रहें। कहा कि दुघर्टना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। समय रहते इलाज मिलने से किसी की जान बच सकती है। इससे सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी। शिवमोहन प्रधानाचार्य राजकीय इंटर काॅलेज ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहने की सलाह दी। शिक्षक ने भी अनुभव साझा किए।