फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर की किस्त के लिए पैसे न देने पर की थी भतीजे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। आपराधिक प्रवृत्ति के चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए रुपये न देने पर की थी। गांजा और शराब का शौकीन चाचा गांव में लाइसेंसी दोना ली बंदूक टांग कर चलता था।
वह गांव और परिवार के लोगों पर रुआब गांठता था। यह खुलासा पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की मां और मामा ने किया।
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के जितेंद्र गुप्ता उर्फ कल्लू (40) की रविवार की रात उसके चाचा देवीचरण ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से बंदूक समेत भाग निकला था। मां कुसुमलता ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उसके दो पुत्र जितेंद्र और महेंद्र हैं। जितेंद्र दहेज हत्या की सजा काटने के बाद गांव में घर के बाहर किराना की दुकान किए था।
विज्ञापन

दुकानदारी में ठीक-ठाक मुनाफा न होने पर उसने अपने हिस्से की पांच बीघा जमीन मां के पास गिरवी रखकर एक लाख रुपये लिए थे।
वह इस रुपये से बबेरू के थरथुआ गांव में कपड़े की दुकान खोलना चाहता था। इसकी भनक चाचा देवीचरण को लग गई थी। वह कई बार भतीजे से रुपये मांग चुका था।
देवीचरण ने ट्रैक्टर लिया था। उसकी किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। इस कारण वह भतीजे से रुपये लेना चाहता था।
आरोपी देवीचरण के खिलाफ जितेंद्र के पिता विजय नारायण गुप्ता ने कमासिन थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमासिन थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें