बांदा। पन्नाह गांव में भाइयों के पैतृक संपत्ति विवाद में बीच-बचाव करना राजबहादुर को महंगा पड़ा। राजकुमार गर्ग, उसके साले रामप्रकाश समेत 10 लोगों ने राजबहादुर व गुड्डू गर्ग के परिवार को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने 10 पर प्राथमिकी दर्ज की है। गुड्डू गर्ग का बड़े भाई राजकुमार गर्ग से पैतृक संपत्ति विवाद है। शनिवार शाम रामप्रकाश आया और राजकुमार की तरफदारी में गालीगलौज की। राजबहादुर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस पर रामप्रकाश व राजकुमार ने कुछ लोगों संग राजबहादुर को पीटा। भागने पर हमलावरों ने उसे दौड़ाकर पीटा। गुड्डू के माता-पिता, चाचा, बहन बीच-बचाव को पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने राजकुमार गर्ग, रामप्रकाश समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रहे हैं। (संवाद)