फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: प्रभारी मंत्री

Thu, 04 Jun 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
कार्यकताओं से बातचीत करते प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह।
विज्ञापन
बांदा। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी ने उपेक्षा की तो कार्रवाई की जाएगी। जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने जिले के अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण भी उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कोर कमेटी के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे। यह कमेटी कार्यकर्ताओं की विकास संबंधी समस्याओं का समाधान करेगी। प्रत्येक माह विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली जाएगी। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें