फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की रीढ़ है एनसीसी : कर्नल पठानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंडित जेएन महाविद्यालय में गुरुवार को पौधारोपण व एनसीसी प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कर्नल बृजेश पठानिया ने कहा कि एनसीसी सेना की रीढ़ है और यह सेना को पीछे से मजबूती प्रदान करती है। इस मौके पर परिसर में पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 60, यूपी एनसीसी बटालियन के समादेशाधिकारी कर्नल बृजेश पठानिया ने एनसीसी के बी एवं सी प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने एनसीसी के कैडेटों को एनसीसी के फायदे एवं सर्टिफिकेट के जरिए उन्हें किन जगहों पर लाभ मिल सकता है, की जानकारी दी।
आरडी परेड का महत्व नीट में एनसीसी का महत्व एवं संपूर्ण जीवन में एनसीसी के महत्व के विषय में जानकारी दी। प्राचार्य प्रो.केएस कुशवाहा ने एनसीसी कैडेटों को एकता एवं अनुशासन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कैडेट अपने जीवन में इन दो बातों का सदैव ध्यान रखें, जिससे उन्हें उत्तरोत्तर उन्नति मिलती रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ‘एक कैडेट-एक पेड़ ध्येय’ के अंतर्गत महाविद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर बूटा अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह परिहार, एनसीसी अधिकारी डॉ. प्रत्युष मिश्रा, बटालियन के सूबेदार मेजर मनीष कुमार एवं एनसीसी के सभी कैडेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें