फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मोहर्रम कमेटी के रक्तदान में दिखी कौमीएकता

Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहीदाने कर्बला हज़रत इमाम हुसैन की याद में शहर अलीगंज स्थित निज़ामी पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर में कौमी एकता की मिशाल देखने को मिली। मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदु समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 22 लोगों ने इस महादान में रक्तदाता की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इनमें मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष डाक्टर शोएब नियाज़ी, उपाध्यक्ष अरशद निज़ामी, शेखू नियाज़ी, अज़हर खान, अरशद निज़ामी, शाहरुख खान, कामिल अहमद, फरहत नियाज़ी, खालिद नियाज़ी, सैय्यद , इरनान अली, इकराम, दल्लू शाह सहित दिलशाद अली, शकूर अहमद, महिला मोना खान ने रक्तदान दिया। इनके अलावा दर्पण अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, प्रवीण, हाशिम खान, ललक बाबू आदि ने भी रक्तदान किया । मोहर्रम कमेटी संरक्षक मुमताज़ अली, डाक्टर शबाना रफीक, डाक्टर शेख सऊद उज़ जमा सादी भाई, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासु, मनोज जैन,आरिफ खान, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, नदीमउल्ला खान, जावेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें