फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सकरी गलियों में नहीं मुख्य सड़कों पर खोली जाए राशन की दुकानें

Tue, 05 Sep 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद कुमार ने सकरी गलियों में स्थित राशन की 17 दुकानों को सात दिनों के भीतर मुख्य सड़कों के पास स्थापित करो का नोटिस दिया है। कहा कि दुकानें सकरी गलियों में होने से सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत खाद्यान्न लेकर जाने वाले वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग से कुछ परिवहन ठेकेदारों ने शिकायत की थी कि सकरी गलियों में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत खाद्यान्न के ट्रक नहीं पहुंच पा रहे हैं। राशन विक्रेता मौके पर राशन न पहुंचने पर झगड़े पर अमादा हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में जो दुकानें सकरी गलियों में स्थित है उन्हें ऐसे स्थान पर खुलवाया जाए जहां पर ट्रक आसानी से खाद्यान्न लेकर पहुंच सके।
जांच की गई तो पाया गया कि बड़ोखर ब्लाॅक क्षेत्र अंतर्गत शहर के कोटेदार राममनोहर, रामस्वरूप फौजी, अनिल कुमार, रवि ओमर, आशीष गुप्ता, विटोला देवी, देव कुंवर, सोनू गुप्ता, आशादीन, मोतीलाल चौरसिया, सुनील कुमार गुप्ता, संतोष श्रीवास, डीसीडीएफ सिविल लाइन, सीता देवी, रानवेंद्र सिंह, आरती गुप्ता संबंद्ध सुनील कुमार गुप्ता, शिव कुमार, महेश करन मेहता गणेश बीज भंडार की दुकानें ऐसे स्थान पर मिली, जहां पर बड़े वाहन आसानी से नहीं जा सकते है।
विज्ञापन

उन्होंने इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर सात दिवस के अंदर अपनी दुकानों को ऐसे स्थानों पर व्यवस्थित करने को कहा गया है, जहां भारी/हल्के वाहन बिना किसी कठिनाई के पहुंच सके। अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें