बांदा। शहर के खाईंपार मोहल्ले के बाशिंदों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर चेकिंग के नाम पर उत्पीडन का आरोप लगाया है। कहा है कि बार-बार घर आकर जांच करते हैं और वसूली का दबाव बनाते हैं। शीघ्र उत्पीडनात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की।
सोमवार को सपा नेता हसनुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में मोहल्लावासी जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा। इसमें आरोप लगाया है कि खाईंपार समेत पूरे शहर में बिजली कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।
उन्हीं घरों में बार-बार छापा डाला जा रहा हैं जहां चेकिंग अभियान के दौरान जांच हो चुकी। यह सिलसिला लगातार कई दिनों से चल रहा है। ऐसे में बिजली विभाग के प्रति लोगों में रोष पनप रहा है। दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में शाहीन, बिल्लो, नाशीन, फिरदौस, परवीन, अंजुम, आशमां, मुबदा, रहीसा, निहाल, नौशाद, इदरीस, मोहम्मद आलिम, आसिफ खां, नफीस, राजकुमार, शिवशंकर आदि रहे।