फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अडानी समूह की कंपनियों की कराई जाए जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी ने अडानी समूह की कंपनियों की जांच कराने की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकाला। एलआईसी भवन के सामने धरना देकर केंद्र सरकार पर अडानी समूह को गैरकानूनी ढंग से लाभ दिलाने का आरोप लगाया। कहा कि आम जनता का पैसा डूब रहा है, लेकिन इस कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर अडानी समूह की कंपनियों की जांच कराने की मांग को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। एलआईसी भवन के सामने धरना दिया।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि एलआईसी व एसबीआई में जमा धन को अडानी समूह की कंपनियोंं में लगा दिया गया है। शेयर मार्केट मेें लगातार गिरावट दर्ज की जा ही है। इससे आम जनता का पैसा डूब रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस कंपनी को बचाना चाहती है जबकि आम जनता से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

जनता के पैसे की चिंता नहीं है। जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कमेटी गठित कर इसकी जांच की जाए। देश में केंद्र सरकार के कई पंूूजीपति दोस्त बैंकों का पैसा लेकर भाग गए हैं। इस प्रकरण की जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ जांच कराई जाए। कुलदीप मिश्रा, गुरूदीन दुबे, भोला नामदेव, विजय मणि त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, सविता पाल, सुमन विश्वकर्मा, सचिन वीर कुमार, रमेश चंद्र मौर्या, स्वतंत्र देव, मयंक बाजपेई, महेंद्र सिंह, रवि कुमार, मानवेंद्र पटेल, उमा शंकर पांडेय भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें