फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डग्गामार वाहन का टूटा रॉड, छह छात्राएं घायल

Tue, 07 Feb 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। ओवरलोड डग्गामार वाहन के पीछे लगा रॉड अचानक टूट कर गिर गया। इससे परीक्षा देने जा रही छह छात्राएं सड़क पर जा गिरीं। इससे अफरा तफरी मच गई। वाहन चालक अन्य सवारियों को लेकर डर की वजह से भाग निकला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र के रामपुर कल्यानगढ़ से मानिकपुर की ओर आ रही पिकअप सवारियों से भरी थी। अन्य साधन न मिलने से राजकीय बालिका इंटर काॅलेज मानिकपुर की छह छात्राएं इसी पिकअप में पीछे फुट स्टेप पर खड़ी होकर आ रही थी।

पिकअप के पीछे लगे रॉड को पकड़े थीं। रास्ते में अचानक झटका लगने से रॉड टूट गई और सभी छात्राएं सड़क पर जा गिरीं। जानकारी होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। पिकअप चालक ने जब स्थिति देखी तो वह वाहन में बैठी सवारियों को लेकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

इधर स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल नागर निवासी कक्षा 10 की नंदनी पुत्री गुरुशरण, कक्षा 11 की तन्वी पुत्री इंद्र कुमार पांडेय, कक्षा 10 की मोनिका पुत्री उमेश पांडेय, कक्षा सात की पूजा पुत्री पारसपाल, रामपुर निवासी कक्षा 10 की छात्रा संगीता पुत्री श्याम और कक्षा 9 की रामपुर निवासी तनु पांडेय पुत्री संजय कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी पर छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंचे और बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए पिकअप में पीछे लगा ऊपर का राड पकड़ कर आ रही थीं। रास्ते मे हेला के आगे काशीराम आवास के पास पुलिया में अचानक झटका लगने से गाड़ी का रॉड टूट जाने के कारण सभी बालिकाएं एक दूसरे के ऊपर गिर गयीं। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें