बांदा। बिजली के स्विच बोर्ड में मोबाइल के चार्जर का प्लग लगा रही युवती की करंट से मौत हो गई। बोर्ड में लगे तार जमीन पर गिरने से हादसा हुआ है। गिरवां थाना क्षेत्र के अहिला गांव निवासी प्रिया (20) पुत्री स्व. सुरेश कुमार द्विवेदी सोमवार की सुबह कमरे में लगे स्विच बोर्ड में मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर का प्लग लगा रही थी।
तभी बोर्ड में लगा बिजली का तार जमीन पर गिर गया। प्रिया का पैर केबल पर पड़ गया। इससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मां घर के बाहर काम कर रही थी। भाई खेत पर गया था। मां आई तो हादसे की जानकारी हुई।
चचेरे चाचा धीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि वह दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी व अविवाहित थी। थानाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।