बांदा। कोरोना वायरस से जनपदवासियों को बचाव के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी हाथ बढ़ाए हैं। सांसद आरके सिंह पटेल ने सांसद निधि से बांदा जनपद के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इतनी ही राशि चित्रकूट जनपद के लिए मंजूर की है। विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा) ने 10 लाख, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) ने 10 लाख और विधायक बृजेश प्रजापति (तिंदवारी) ने 5 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सांसद और विधायकों ने जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि यह राशि कोरोना से संबंधित उपकरण, मॉस्क, सैनिटाइजर आदि की खरीद और इससे संबंधित अन्य व्यवस्थाओं में खर्च करें। बांदा विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह धनराशि खर्च करने को कार्यदाई संस्था नामित किया है।