फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में टूटा दुखों का पहाड़: रात में अचानक बिगड़ी हालत, दो सगे भाइयों की मौत से घर में पसरा मातम

Wed, 02 Aug 2023 09:19 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

रास्ते में बुधवार को सुबह करीब चार बजे सनी ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में बड़े भाई अंकित की हालत गंभीर देख उसे रानीदुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अंकित ने मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में दो सगे भाइयों की अचानक हालत बिगडऩे से मौत हो गई। परिजनों ने जहरीला कीड़ा (विषखापर) के काटने से मौत होने की आशंका जताई है। घर में एक साथ दो बच्चों की मौत से मातम का माहौल है। दोनों भाई कक्षा 11 और कक्षा चार के छात्र थे।

विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी अंकित व सनी पुत्रगण चंद्रकुमार वर्मा घर के कमरे में मंगलवार की रात सो रहे थे। रात 11 बजे के करीब उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। आंखों से कम दिखने लगा और पेट में दर्द उठा। उन्होंने चिल्लाकर परिजनों को आवाज लगाई तो पिता ने उन्हें अतर्रा सीएचसी में दिखाया। यहां से दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में बुधवार को सुबह करीब चार बजे सनी ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में बड़े भाई अंकित की हालत गंभीर देख उसे रानीदुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अंकित ने मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया।


पिता चंद्र कुमार ने बताया कि वह घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। एक कमरे में बच्चों की मां सीमा व बेटी ज्योति सो रही थी। अंकित और सनी अलग कमरे में सो रहे थे। रात में अचानक उनकी हालत बिगडऩे पर वह उन्हें लेकर सीएचसी अतर्रा पहुंचा। वहां से दोनों को रेफर किया गया था। रास्ते में उनकी मौत हुई है। पिता ने बताया कि दो दिन पहले उनके घर में विषखापर घुसने पर उन्होंने उसे भगाया था। उन्होंने आशंका जताई है कि विषखापर के काटने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि परिजन जहरीला कीड़ा काटने की आशंका जता रहे हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें