बांदा। बाइक में भाई के साथ बीमार बेटे का इलाज कराने जा रही मां गिर पड़ी। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटा चोटहिल हो गया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी आशा (26) पत्नी राममूरत अपने मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के दोहा गांव आई थी। सोमवार की शाम आशा अपने भाई प्रदीप के साथ बाइक में बैठकर एक वर्षीय बेटे का इलाज कराने बबेरू जा रही थी। मुरवल गांव के पास आशा बेटे के साथ बाइक से नीचे जा गिरी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। बेटा चोटहिल हो गया। आशा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाॅक्टरों आशा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए।