बांदा। घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी कर मारपीट करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हमीरपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट में वाद प्रस्तुत कर बताया कि वह भाई दूज के त्योहार में अपने मामा के घर शहर कोतवाली बांदा के एक मोहल्ले में आया था। मामा के घर उनका साला व उसकी पत्नी भी आए हुए थे। 14 नवंबर 2023 को उसकी मामी अपने घर में काम कर रहीं थीं। तभी मोहल्ले का महेंद्र खेंगर शराब के नशे में घर में घुस आया और मामी को बुरी नियत से पकड़कर घसीटा। उनके साथ अश्लील हरकत की।
घर में मौजूद परिजनों के विरोध करने पर वह धमकी देकर चला गया और कुछ देर बाद महेंद्र अपने साथ कविता, पप्पू, सुनील व रोहित के साथ आया और उसके मामा के साले को लाठी-डंडों से पीट डाला। घटना में गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। तब वह न्यायालय की शरण में आया है। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी महेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।