बांदा : बांदा सदर से विधायक प्रकाश द्विवेदी की कार जमालपुर गांव में देर शाम करीब आठ बजे रोडवेज बस की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। उनके चालक को मामूली चोटें आईं। देहात कोतवाली निरीक्षक चंद्रप्रकाश ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। चालक ने कार कोतवाली के पास खड़ी की है। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि साइड न देने को लेकर दूसरे वाहन सवार से विवाद हुआ है। लेकिन इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है। वहीं विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कार सामान लेकर बांदा आ रही थी। तभी रोडवेज बस ने टक्कर लगने से छति ग्रस्त हुई है। चालक को मामूली चोट जरूर आई है और कोई बात नहीं है।