फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली उपकेंद्र का निर्माण धीमा होने पर विधायक खफा

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। निर्माणधीन 132 केवी विद्युत पारेषण उप केंद्र का निर्माण कच्छप गति से होने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई है। निर्माण सामग्री गुणवत्ता युक्त नहीं पाई गई है। निरीक्षण में गुणवत्ता युक्त और शीघ्रता से कार्य करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी और वर्षा कम होने से क्षेत्र में लगातार बिजली की मांग बढ़ रही है। लो वोल्टेज और फॉल्ट के चलते ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी तुर्रा पावर हाउस की मशीन में ओवर लोड बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। क्षेत्र की बिजली समस्या के निस्तारण के लिए कस्बा से तीन किलोमीटर दूर 132 केवी बिजली पारेषण केंद्र में फरवरी 2022 से निर्माण कार्य चल रहा है।
बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा ने उक्त निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य में प्रयोग हो रहे गुणवत्ता विहीन ईंट और रेत को देखकर नाराजगी जताई। निर्माण कार्य कर रही कार्यदाई संस्था स्तंभ पावर प्राइवेट लिमिटेड उत्तर प्रदेश के अभियंता राकेश राम को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विधायक ने ड्यूटी में तैनात अभियंता से कार्य की प्रगति की जानकारी पूछी तो उसके द्वारा बताया गया कि कंट्रोल रूम, स्टोर रूम, टावर, मेन आदि का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अर्थिंग का कार्य चल रहा है कुल मिलाकर 25 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक ने विद्युत वितरण खण्ड बांदा के अधिशाषी अभियंता रविकांत से पावर हाउस के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जताई।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल्द ही इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रबंध निदेशक कार्यालय पहुंचाई जाएगी। विधायक ने मानक के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री प्रयोग करने तथा शीघ्र निर्माण कार्य करने की हिदायत दी है।

-
छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया
नर्स ट्रेनिंग सेंटर में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। साइबर क्राइम और नारी सशक्तिकरण के मिशन शक्ति के बारे में पुलिस ने नर्स ट्रेनिंग सेंटर में जानकारी देकर जागरूक किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्स ट्रेनिंग सेन्टर में चल रहे नि:शुल्क फर्स्ट एड प्रशिक्षण के दौरान बुधवार को कोतवाली उपनिरीक्षक मोहम्मद अकरम कांस्टेबल अंजली सागर राहुल, अभिषेक ने पहुंचकर साइबर ब्रांच पुलिस टीम की ओर से साइबर अपराध और नारी सशक्तिकरण के मिशन शक्ति के बारे में छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान एएनएम छात्राओं के साथ अतर्रा पैरामेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट की छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान नर्स ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्या श्रीमती शिवनन्दनी, शिक्षक अनुज कुमार, डायरेक्टर डा. रमाकान्त दुवेदी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें