फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लापता छात्रा पशुवाड़े में सोती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। लापता छात्रा पशुबाडे़ में मिली, जबकि उसकी तलाश में परिजन, पुलिस और गोताखाेर देर रात लगे रहे।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी राजू प्रजापति की आठ साल की बेटी वंदना शुक्रवार की शाम करीब चार बजे स्कूल से आने के बाद अचानक लापता हो गई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी कौशल सिंह ने आसपास के घरों और स्कूल के शिक्षकों से बात की। शाम को जिला मुख्यालय से गोताखोरों की टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी समेत पैलानी, जसपुरा व चिल्ला थाने की फोर्स लेकर पहुंचे। खेत, तालाब, कुएं को रात करीब एक बजे रात तक खगाला, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच परिजन खोजते हुए पशुबाडे पहुंचे। वहां छात्रा पुआल के ढेर में सो रही थी। छात्रा के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें