फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी वाले घर में बदमाशों का धावा, 10 लाख का माल ले गए

Fri, 24 Feb 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी वाले ताला बंद घर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब नौ लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकद ले गए। देर रात शादी से वापस लौटे गृहस्वामी को देखकर छत पर पहरा दे रहे एक बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गृहस्वामी बाल-बाल बचे। घटना को अंजाम देकर बदमाश छत से कूदकर भाग निकले। उनकी बाइक छूट गई। पुलिस अधिकारियों समेत फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ले में दीपक तिवारी एक ही मकान में तीन भाइयों के साथ रहते हैं। दीपक के भाई मिथलेश कुमार तिवारी की बेटी जागृति की शादी तिंदवारी रोड स्थित जागृति विवाहघर से बुधवार को थी। पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर गया था। देेर रात जयमाल आदि कार्यक्रम के बाद दीपक के भाई जगतनारायण तिवारी और मामा देवदत्त द्विवेदी विवाहघर से घर आए। घर के मुख्यद्वार का ताला खोलकर देखा तो अंदर के कमरे खुले मिले।
घर के अंदर बदमाशों की आहट मिलने पर उन्होंने मकान के बाहर से शोर मचाया। शोर मचाने पर मकान की छत पर चढ़े एक बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया। एक फायर मिस होने पर बदमाश ने दूसरा फायर झोंक दिया। इससे वह बाल-बाल बच गए। तब तक बदमाश छत से कूदकर भाग निकले। दीपक ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी। एक रेल पटरी पर पहरा दे रहा था। दूसरा घर की छत पर खड़ा था। तीसरा कमरों में घुसा था। तीनों बदमाशों का पीछा किया तो रेल पटरी की ओर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

बदमाश अपनी बाइक हीरो पैशन प्रो छोड़ गए हैं। उन्होंने रात में ही यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर ली है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी व शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। दीपक की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें