बांदा। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान दिनेश प्रताप सिंह बुधवार को बांदा आएंगे।
वह सुबह 9:45 बजे अतर्रा चौराहे पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सेवा ज्योति यात्राओं में शामिल होंगे।
दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में ही ढाई बजे जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे वह रवाना हो जाएंगे।