फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बड़ोखर खुर्द ब्लाक के ग्राम गुरेह में एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका ने छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण का मुंह मीठा कराया और मेडल देकर सम्मान बढ़ाया। प्राथमिक विद्यालय गुरेह की प्रधानाध्यापिका गौसिया बानो ने बताया कि हाईस्कूल में रोशनी देवी (87 प्रतिशत) अंक पाकर कोचिंग सेंटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंकित ने (84 प्रतिशत) दूसरा तथा ओमकार (81 प्रतिशत) ने तीसरा स्थान पाया है। खुशबू ने 78 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। धर्मेंद्र सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और किताबें देकर पुरस्कृत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आदित्य कुमार व दीक्षा देवी ने राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा में प्रथम तथा द्वितीय रैंक प्राप्त कर गांव का गौरव बढ़ाया। उन्हें भी सम्मानित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह लाल, भगवान दिन, राजेंद्र, संदीप तिवारी, बिंदु कुमार, राजेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें