फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मानसिक अस्वस्थ वृद्धा ने जहर खाकर दी जान

Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक अस्वस्थ वृद्धा ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

- बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मानसिक अस्वस्थ वृद्धा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन निवासी चुन्नी (60) ने बुधवार दोपहर घर में जहर खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर महिला की देवरानी ने अपने पुत्र को सूचना दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मझले पुत्र अखिलेश ने बताया कि पिता मथुरा प्रसाद की कपड़े की दुकान है। वह तीन भाई हैं। वह ओरन में फल की ठेलिया लगाता है। रिश्तेदारी में बुधवार को निमंत्रण था। सुबह से सब वहां जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच मां चुन्नी ने जहर खा लिया। पुत्र ने बताया कि मृतका ने मानसिक अस्वस्थ होने के चलते यह कदम उठाया। शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि अस्पताल की ओर से सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें