बांदा। झांसी-महोबा रेल खंड के दोहरीकरण होने से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। उधर, कई एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या-01809 झांसी-बांदा, ट्रेन संख्या 01810 बांदा-झांसी मेमू 30 जून तक निरस्त रहेंगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 11802 प्रयागराज-झांसी 30 जून व ट्रेन संख्या 11801 झांसी-प्रयागराज पैसेंजर 29 जून तक निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 01815 झांसी-मानिकपुर मेमू 20 जून तक व ट्रेन संख्या 01816 मानिकपुर-झांसी मेमू पहली जुलाई तक निरस्त रहेंगी।
ट्रेन संख्या 12175 हावडा-ग्वालियर (साप्ताहिक) 23 जून को अपने निर्धारित समय से 50 मिनट व 26 जून को 70 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या-12177 हावड़ा-मथुरा 28 जून को अपने निर्धारित समय से 70 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गरीब व मध्यम वर्ग के लिए मेमू व पैसेंजर ट्रेन यात्रा का सुगम साधन था। कम किराये पर बेहतर यात्रा मिल रही थी। अब लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों का लोड बढ़ेगा।