बांदा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर नौ अक्तूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। बैठक दोपहर 12 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में होगी। इसमें भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त विशेष अभियान के दिशा-निर्देशों की जानकारी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी। अभियान में राजनीतिक दलों के सक्रिय सहयोग और सहभागिता पर भी चर्चा होगी। संवाद