बांदा। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल आर पी सिंह ने गुरुवार को मयूर भवन सभागार खेल व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तर पर सितंबर माह में होने वाली बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता पर चर्चा की।
आयुक्त ने मंडल स्तर पर अगले माह आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अपने-अपने जिलों से विभिन्न खेलों के इच्छुक बालिकाओं को चिन्हित कर सूची, ड्रेस तथा अन्य व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए। जूनियर वर्ग में कक्षा 5 से 8 तक तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं को मंडल स्तर होने वाली खेल प्रतियोगिता में आने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर व्यवस्था दी जाए।
मंडल स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन,दौड़ ,कबड्डी ,वॉलीबॉल ,रस्सी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। जूनियर टीम में कक्षा पांच से लेकर 12 तक की बालिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं। बैठक में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की इस प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उपनिदेशक महिला कल्याण एवं शिक्षा, खेल सहित अन्य विभागों के मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।