अतर्रा (बांदा)। आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे व आखिरी दिन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 17 टीम को पीछे करते हुए मयूर हॉस्टल प्रयागराज की टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए दबदबा बनाया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र मिश्रा ने बताया किए दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 18 टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें सतना, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, नैनी, बिसंडा, सहित अन्य टीम शामिल हैं।
रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे व आखिरी दिन का मैच देव अकैडमी प्रयागराज और मयूर हॉस्टल प्रयागराज के बीच में हुआ। जिसमें मयूर हॉस्टल के खिलाड़ियों ने सात अंकों से मैच को जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपविजेता की श्रेणी में देव एकेडमी प्रयागराज रही। विजेता और उपविजेता की टीम को अलग-अलग शील्ड और सभी खिलाड़ियों को खेलकूद की किट वितरित की गईं।
इस मौके पर राष्ट्रपति से पुरस्कृत वाॅलीबाॅल संघ के जिलाध्यक्ष बांदा शिवकुमार गुप्ता, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र मिश्रा, प्रबंधक राजाभैया सिंह परिहार, धर्मपाल सिंह, विनय सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।