बांदा। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने दो बजे शहर की कोतवाली रोड स्थित छिपटहरी की सरवर साहब की मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। निकहत ने कार में ही नमाज पढ़ी। नमाज के बाद उमर ने कहा कि अल्लाह से पिता की रूह को शांति व जन्नत देने व पिता के मारने वाले शैतानों को सजा देने की दुआ की। कहा कि उसके पिता को साजिश के तहत जहर देकर मारा गया है। पिता का पोस्टमार्टम एम्स के डाॅक्टरों से कराने की डीएम से मांग की है। उसे यहां के डाॅक्टरों व प्रशासन पर भरोसा नहीं है। उधर, मुख्तार की बहू निकहत ने वहीं मेडिकल काॅलेज के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही कार में नमाज की। बाद में आम सहमति से जब पोस्टमार्टम हो गया तो उमर ने प्रशासन से इफ्तार के लिए रास्ते में 10 मिनट के लिए काफिला रोकने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।