फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राजमिस्त्री ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर से निकलकर एक अधेड़ व्यक्ति क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जाकर बैठ गया। कई बोगियां गुजरने के बाद वह मालगाड़ी के नीचे जा घुसा। उसकी कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के नोनिया मोहल्ला निवासी अंतू (50) राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार को सुबह वह अपने घर से निकल आया और क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बैठ कर बीड़ी पीता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजरने लगी। कई बोगियां निकल जाने के बाद राजमिस्त्री मालगाड़ी के पहियों के बीच जा घुसा। उसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।
रिश्तेदार लालाराम ने बताया कि अंतू की शादी नहीं हुई थी। छह भाइयों में वह तीसरे नंबर का था और कारीगरी का काम करके वह अपना भरण पोषण करता था। शराब का नशा अधिक करने के कारण उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें