फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राजमिस्त्री ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजमिस्त्री ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कनवारा गांव के ब्रम्हाडेरा निवासी 29 वर्षीय राजमिस्त्री लाखन ने सोमवार सुबह घर में जहर खा लिया। परिजनों ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर का निर्माण कर रहा था। जब रिश्तेदार उसे बुलाने के लिए गए तो उसकी हालत बिगड़ी मिली। उसे आनन फानन मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उसने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। लाखन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह शराब का लती भी था। परिजनों के मुताबिक लाखन के पिता ने भी छह वर्ष पहले आत्महत्या की थी। कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन



बालिका झुलसी, युवक ने खाया , भर्ती
बांदा। तिंदवारी थाने क्षेत्र के गुधनी गांव निवासी मोहन की नौ वर्षीय बेटी पूजा सोमवार की देर पर घर पर चूल्हे के पास खेल रही थी, तभी चूल्हे पर खौल रहा दूध उस पर गिर गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर, निवादा गांव निवासी अर्जुन (23) ने सोमवार की रात घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें