नरैनी। शादीशुदा युवक ने युवती से शादी कर ली। जानकारी होने पर महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कस्बे के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके गांव का रहने वाले युवक ने उससे प्यार का नाटक कर छल कपट और जालसाजी से वर्ष 2017 में शादी कर ली।
12 अक्तूबर को उसे बेचने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। वह किसी तरह से बचकर सूरत के एक थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने दोनो भाइयों को पकड़ा बाद में उन्हें छोड़ दिया।
जब पूरी घटना ससुर, जेठानी व पति की पहली पत्नी को बताया तब ससुराल के सभी लोगों ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। उसने 21 अक्तूबर को समाधान दिवस में नरैनी कोतवाली में लिखित शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।