फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 03 Jul 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव की घटना
मायके व ससुराल पक्ष नहीं बता पा रहा घटना की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। विवाहिता ने घर के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। मायके और ससुराल वाले वजह नहीं बता पा रहे हैं।
कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी मनीषा (21) ने रविवार की रात नौ बजे पति सूरजभान से मोबाइल बात की। इसके बाद मायके अरमार गांव में पिता रामनरेश से भी बात की। पिता से बताया कि वह खाना बना रही है। इसके बाद करीब 10 बजे रात उसने घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। घटना के संबंध में मृतका के जेठ श्रीराम ने बताया कि वह निमंत्रण में गए थे। घर में किसी तरह कोई दिक्कत परेशानी नहीं थी। मृतका का पति सूरजभान भी दो दिन पहले मुंबई कमाने गया हुआ था। बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी। दो पुत्रियां है। थानाध्यक्ष कमासिन संदीप कुमार सिंह ने बताया कि फंदा लगाने की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें