फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के कमरे में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। बिजली न होने की वजह से पति घर के आंगन में सो रहा था। सुबह चार बजे आंख खुलने पर उसने पत्नी को फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दशरथ पुरवा निवासी विद्या (25) ने रविवार को सुबह घर की अटारी में लगी कड़ी से दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बिजली न होने से पति देव कुमार तीन बजे सुबह आंगन में जाकर सो गया था। चार बजे उसकी आंख खुली तो वह फंदे से लटकी मिली।
ममेरे ससुर दीनदयाल ने बताया कि वर्ष 2017 में शादी हुई थी। विद्या का एक बच्चा पेट में खराब हो चुका था। चार माह पहले उसने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि विद्या दिमागी कमजोर थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है। उधर, नरैनी कोतवाल अरविंद सिंह गौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मायके पक्ष ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें