फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट

Sun, 14 Sep 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव निवासी अनीता ने कालिंजर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2021 में कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव में कैलाश कुशवाहा के साथ हुई थी। वर्ष 2024 से अब तक पति कैलाश, ससुर रामहित, सास प्रेमा देवी, देवर कुलदीप व देवरानी सीमा सभी लोग ताने मारते थे कि शादी में अपने माता पिता से क्या लेकर आई हो। दहेज को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मारपीट कर घर से निकाल दिया। वर्तमान में वह अपने माता-पिता के साथ ऐला गांव में रह रही है। कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें