फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीए की परीक्षा दे रही विवाहिता ने लगाई आग

Fri, 26 Jan 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मायके में रह रही विवाहिता ने डीजल डालकर आग लगा ली। पिता ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता का कहना है कि बेटी बीए कर रही है। परीक्षा की तैयारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी पूजा (24) अपने मायके अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव में 16 दिसंबर से रह रहीं। उनके एक नौ माह की बेटी भी है। गुरुवार की सुबह पूजा ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने उसे देखा तो आग बुझाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पिता शारदा ने बताया कि पूजा की 30 जनवरी 2023 को बीरा गांव के मोहित उर्फ शिवबरन के साथ शादी की थी। वह अतर्रा डिग्री कॉलेज से बीए कर रही है। 24 जनवरी से बेटी के पेपर चल रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए वह 16 दिसंबर को मायके आ गई थी, तब से वह मायके में ही है। पिता का कहना है कि पूजा ने परीक्षा की तैयारी के चलते परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। पूजा के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें