फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दी शादी

Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बरात जाने से एक दिन पहले वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर युवक की शादी दूसरी जगह कर दी। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित पिता ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिसंडा कस्बा निवासी पिता ने अपनी पुत्री का विवाह कस्बे के ही सुभाष चंद्र बोस नगर निवासी रामचंद्र के साथ तय किया था, लेकिन वर पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी थी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी। उसने न्यायालय को बताया कि शादी तय होने पर तिलकोत्सव संस्कार भी संपन्न हो चुका था।
तीन जून को बरात आनी थी। इससे पहले दो जून को पता चला कि लड़के की शादी दूसरी जगह से हो रही है। इस पर समाज के लोगों व रिश्तेदारों को लेकर रामचंद्र के घर पहुंचे। जहां आरोपी के पिता जगमोहन, मां उमा और बाबा जोकड़ ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। इस पर कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी तोड़ दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें