बांदा। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को अंकपत्र दिए गए। कक्षा एक से आठवीं तक के सभी परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। प्रधानाध्यापकों ने उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उधर, बीआरसी से अंकपत्र छपकर शनिवार को ही विद्यालयों में भेजे गए। शिक्षकों ने आनन-फानन रिपोर्ट कार्ड में अंक भरकर छात्र-छात्राओं को सौंपे और सम्मानित किया गया।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 27 मार्च को वार्षिक परीक्षा खत्म हुई हैं। एक अप्रैल से परिषदीय स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी बच्चों को हर हाल में 30 अप्रैल तक अंकपत्र वितरित करने के निर्देश दिए थे। सात मार्च को रिपोर्ट कार्ड के लिए धनराशि बीआरसी स्तर पर भेज दी गई थी। इसके बाद भी अंकपत्र छपवाने में लापरवाही की गई। शनिवार को सुबह बीआरसी से विद्यालयों में अंकपत्र भेजे गए।
बच्चे सुबह से स्कूलों में अंकपत्र पाने के लिए पहुंच गए। शिक्षकों ने उन्हें घर भेज दिया और दो बजे आने के बाद कहा। शिक्षकों ने आनन-फानन अंक भरकर रिपोर्ट कार्ड तैयार कराए। इसके बाद कुछ बच्चों को अंक पत्र देकर उच्चाधिकारियों को अंकपत्र वितरित होने की फोटो व सूचना भेजी। जबकि सैकड़ों बच्चे अभी अंक पत्र पाने से वंचित हैं। रविवार को अवकाश रहेगा और सोमवार से विद्यालयों में नया शिक्षण सत्र शुरू हो रहा है। बच्चों के नई कक्षाओं में प्रवेश और नए बच्चों के दाखिले शुरू होंगे।
तस्मिया को प्रथम व प्रतिभा को दूसरा स्थान
बांदा। खाईंपार स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नौ में तस्मिया खातून प्रथम, प्रतिभा मौर्य द्वितीय व तुंबा तृतीय रहीं। अजरा खातून व खुशनुमा खान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्वर्गीय कमुरद्दीन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, स्योढ़ा में वार्षिक परीक्षा घोषित हुआ। इस मौके पर कमलेश तिवारी, अरशद, मोहम्मद शोएब, वसीम बानो, मंतशा खातून, नेहा, निदा शबाना आदि उपस्थित रहीं।
अंकपत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे
खप्टिहाकलां। परमहंस श्री रणछोड़दास इंटर कालेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने कक्षा छह के छात्र जन्मेजय को प्रथम स्थान लाने पर सम्मानित किया। आयुष कुमार द्वितीय व कृष्णा शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सात में देवेंद्र कुमार प्रथम, मृत्युंजय ने द्वितीय तथा निर्मला देवी ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा आठ में अंशिका प्रथम, देवेजय सिंह द्वितीय तथा सुनैना तीसरे स्थान पर रही। प्रबंधक हरिभजन गुप्त एडवोकेट ने मेधावी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रकाश द्विवेदी, प्रवक्ता ज्ञानचंद्र, सुरेंद्र सिंह राजपूत, लक्ष्मण दास, शिवदत्त गुप्त, पंच भैया प्रसाद, अंकिता द्विवेदी, निर्मला शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
अतर्रा। संत विवेकानंद विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम हुआ। खाद्य विभाग के अधिकारी रहे राजाबाबू वाजपेयी व विद्यालय संरक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य अंजनी मिश्रा ने प्रेरक गीत गाए। ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कक्षा नौ में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर अनामिका सोनी, अंशिका, मानसी तथा नंदनी को पुरस्कृत किया।
अंश व शिवाय ने दिखाई मेधा
बांदा। बिसंडा के हरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में कक्षा एक से आठवीं तक में बेहतर अंक लाने वाले छात्र अंश शुक्ला, शिवाय सिंह, मृत्युंजय, वैभव पांडेय, रितेश साहू, अलशिफा, नावेद प्रताप, आरव अग्रवाल आदि को पुरस्कृत किया गया। बीडीओ कविता अवस्थी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रबंधक श्याम किशोर गुप्ता व प्रीती गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।